'शिवाजी' का जन्म 10 अप्रैल 1627 को शिवनेर के पहाड़ी किले में हुआ था। यह किला पूना के उत्तर में था। उनकी मां का नाम जीजाबाई था। वह एक धार्मिक स्त्री थीं। उन्हें विश्वास था कि उनका पुत्र हिन्दू धर्म और सभ्यता का महान संरक्षक होगा।

शिवाजी के पिता बीजापुर के राजा क़ी नौकरी में थे। वह अधिकतर घर से दूर रहते थे। इसलिए शिवाजी को केवल अपनी मां की संगति मिली। उनको नियमित शिक्षा नहीं मिल सकी। उनकी मां ने उन्हें एक साधारण लड़के के समान पाला। वे रामायण व महाभारत की कहानियां सुनने के शौकीन थे। इन कहानियों का उनके मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव पड़ा। उनका देश के प्रति अगाध प्रेम और उनका शक्तिशाली चरित्र इन्ही के कारण था।

Post a Comment

 
Top